क्षेत्र के विद्यालयों में खुले व्यायाम शाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र के विद्यालयों में अब विद्यार्थी पढ़ाई के साथ व्यायाम भी करेंगे। बुधवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों में व्यायाम शाला का शुभारंभ किया गया।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार, लालपानी, ग्रास्टनगंज, मोटाढांग, कण्वघाटी, झंडीचौड़, सत्तीचौड़ व शिवराजपुर में व्यायाम शाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 27 में दो सार्वजनिक पार्क का भी उद्घाघटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास और स्वास्थ्य संवर्धन के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है। इन व्यायाम शालाओं के माध्यम से न केवल विद्यार्थी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे, बल्कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से भी सशक्त बनेंगे। उन्होंने एएलवीएल फाउंडेशन के चेयरमैन पद्मश्री ब्रिगेडियर (डॉ.) अरविंद लाल का आभार व्यक्त किया। उन्हीं के सहयोग से विद्यालयों में इस योजना को धरातल पर रंग दिया गया। इस अवसर पर पद्मश्री ब्रिगेडियर (डॉ.) अरविंद लाल, पूर्व स्वास्थ्य सचिव भारत सरकार राजेश भूषण, तांसी नायक, जितेन्द्र नेगी, नागेन्द्र सिंह चौहान, विकासदीप मित्तल, कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, बबीता सिंह, अमिताभ अग्रवाल, हरि सिंह पुंडीर, संजय द्विवेदी, सतीश गौड़, आदित्य त्रिपाठी, अरविन्द बनियाल, ममता देवरानी, पूनम खंतवाल, विजेंद्र सिंह नेगी, महमूदा मुस्कान आदि मौजूद रहे।