चमोली। ब्लॉक सभागार में शनिवार को विकास सेवा संकल्प सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरित किया गया। केअर एंड नीड संस्था की ओर से आयोजित सम्मेलन में विधायक अनिल नौटियाल और भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। संस्था की प्रीती डीमरी ने पंचायतों को मजबूत बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तैयार करने के तरीके बताए। पूर्व जिपंस जगमोहन कठैत, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी रावत, बीडीओ पवन कंडारी और जिपंस अनीता रावत ने भी विचार रखे।
सम्मेलन में कुल 38 लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्येष्ठ उप प्रमुख लीलाधर जोशी ने किया।