बदहाल हुआ सिमली में बना विकास भवन
चमोली। विकासखंड के सिमली न्याय पंचायत में बना विकास भवन शुरू होने से पहले की बदहाल हो गया है। भवन परिसर में झाड़ियां उगी हैं, कई शीशे टूट गए हैं। लेकिन इस भवन को देखने वाला कोई नहीं है। सरकार की एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं के लिए न्याय पंचायत मुख्यालयों पर मिनी सचिवालय बनाए गए। सिमली न्याय पंचायत मुख्यालय पर भी योजना के तहत विकास भवन तैयार किया गया। करीब सात साल पहले बने लगभग चालीस लाख की लागत से बने इस भवन पर एक भी सेवा शुरू नहीं हो पाई। लेकिन सात साल में ही यह शानदार भवन बदहाल हो गया। विकासखंड के पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी आदि ने कहा कि विभागों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का उचित समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों मिनी सचिवालय से संबधित विभागों को शुरू कर विकासभवन को शुरू करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर विकासखंड के खंड विकास अधिकारी डीएस रावत का कहना है कि निर्माणदायी विभाग ने उक्त भवन अभी विकास विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। संबधित मामले की जांच की जाएगी।