जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड एकेश्वर के न्यायपंचायत मौदाडी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की तरफ से मूलभूत समस्याओं सहित 28 शिकायतें दर्ज करवाई गई। जिसमें से अधिकांश शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित करवा दिया गया, बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उपजिलाधिकारी रेखा आर्य की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के सम्मुख बिजली, पानी, सड़क स्वास्थ्य सहित 28 समस्याओं को उठाया, जिनमें से अधिकांश समस्याओं को उपजिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारित किया। बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, बनेश कुमार, पुष्कर चौहान, योगेश जंगपांगी, हेमंती रावत मौजूद रहे।