भुगतान नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर के नैथाणा में रेलवे कार्य कर रही एक इंजीनियरिंग कंपनी पर ग्रामीणों ने बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व में कंपनी के अधिकारियों ने एसडीएम के समक्ष दिसंबर 2020 तक पेमेंट देने का लिखित पत्र दिया था लेकिन अभी तक वाहन स्वामियों का भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी टेक सिंह नेगी व विनोद कुमार ने कहा यदि 14 दिसंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें आत्मदाह करने के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन व कंपनी की रहेगी। उन्होंने एसडीएम से उक्त तिथि तक बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *