जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पोखड़ा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा कि गुलदार की दहशत से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे है, लेकिन क्षेत्र से जिम्मेदार जनप्रतिनधि गायब है। जिससे ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। कहा कि गुलदार की दहशत से ग्रामीणों को अपने बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा की चिंता है।
सोमवार को गुलदार की दहशत से परेशान ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने विभाग से पकड़े गए गुलदार के नरभक्षी होने की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों ने डीएफओ को भेजे ज्ञापन में कहा कि जहां-जहां ग्रामीणों को गुलदार और भालू दिखाई दिए हैं वहां पर भी पिंजरे लगाने के साथ गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने बीते दिनों श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुये गुलदार की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी की। ज्ञापन में एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, अरतिंदर सिंह, विकास रावत, सवल कुमार आदि के नाम शामिल थे।