स्वरोजागर से जुड़कर आर्थिकी को मजबूत बनाएं ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम पंचायत कंडानाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालन विभाग, कृषि विभाग व बैंक की ओर से ग्रामीणों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि पशुपालन सहित अन्य योजनाओं से जुड़कर ग्रामीण अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। इस दौरान गोष्ठी में बैंक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भी रोष व्यक्त किया गया।
कंडानाला में आयोजित गोष्ठी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। विकासखंड रिखणीखाल में पशुपालन विभाग के क्षेत्र प्रसार अधिकारी हर्षमोहन सिंह नेगी ने पशुओं में फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि घरेलू नुस्खें से पशुपालक पशुओं का उपचार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन नुस्खों के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पशुधन मिशन, गोट वैली योजना, गौ पालन योजना, बकरी पालन योजना, महिला बकरी योजना, बैकयार्ड कुक्कुट योजना, ब्रायलर फार्म योजना आदि की जानकारी दी। कहा कि इन योजनाओं से जुड़कर ग्रामीण अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। सहायक कृषि अधिकारी प्रवीन सिंह ने योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रक्रियाओं के बारे में बताया। गोष्ठी में बैंक अधिकारी या कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। कहा कि गोष्ठी में बैंक की अनुपस्थिति से लगता है कि वह सरकारी योजनाओं को लेकर लापरवाह बना हुआ है। लैंसडौन विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए ग्रामीणों को आगे आना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर पलायन को मात दी जा सकती है। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, बीरा देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, उम्मेद सिंह, भारत सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, दिवाकर सिंह, बलवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *