उत्तराखंड

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। ग्राम नजीमाबाद के प्रधान प्रतिनिधि अजय साहनी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण भड़क गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शीघ्र आरोपियों के कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोतवाल धीरेंद्र कुमार का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया दो दिन पूर्व पुलिस ने ग्राम नजीमाबाद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कच्ची शराब की खेप पकड़ी थी। शराब पकड़वाने के शक में आरोपियों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय साहनी पर हमला कर दिया। जिसमें अजय घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व विधायक शुक्ला ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, कोतवाल ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यहां मंडी चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, नजीमाबाद ग्राम प्रधान मीना साहनी, सभासद संदीप अरोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, विवेक राय, सरोज कुमार, दिनेश थुवाल, परमजीत सिंह पम्मा, बिंटू, सतीश जोशी, चरनजीत सिंह, गुरदेव सिंह, गुरदेव सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!