उत्तराखंड

विनोद सिमल्टी ने संभाला सीईओ रुद्रप्रयाग का कार्यभार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत विनोद प्रसाद सिमल्टी को रुद्रप्रयाग शिक्षा विभाग में मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार को उन्होंने विधिवत कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने सामूहिक सहयोग से शिक्षा विभाग की बेहतरी के लिए कार्य करने का भरोसा दिया। विनोद प्रसाद सिमल्टी काफी अनुभवी अधिकारी हैं। इससे पहले वे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में सचिव रह चुक हैं जबकि उसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में कार्यरत रहे हैं। कुछ समय पूर्व उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा रुद्रप्रयाग में प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दी गई। जबकि अब मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास डायट के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। उनके मुख्य शिक्षा अधिकारी बनने पर शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने खुशी जताई है। नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, राशिसं के जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह जगवाण, रांइका तिलकनगर के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह राणा, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सेमवाल, शहीद रायसिंह बंगारी इंका चमालकोट के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह नेगी,उमाशिसं के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत,ज उमावि रणधार के प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल, प्रधानाचार्य कीरत नेगी आदि ने खुशी व्यक्त की है साथ ही माध्यमिक शिक्षा में सुधार की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!