विराट कोहली को मिली ‘शाही छूट, बेंगलुरु की बजाए इंग्लैंड में दिया फिटनेस टेस्ट; बीसीसीआई की प्रक्रिया पर उठे सवाल

Spread the love

नई दिल्ली , भारतीय क्रिकेट टीम के नए सीजन की शुरुआत से पहले अनिवार्य फिटनेस टेस्ट को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर वनडे कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल समेत टीम के लगभग सभी शीर्ष खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई (क्चष्टष्टढ्ढ) के नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट दे रहे हैं, वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को एक अभूतपूर्व ‘शाही छूटÓ देते हुए उनका टेस्ट इंग्लैंड में ही आयोजित किया गया है।
एक निजी अखबार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में संभवत: पहली बार है जब किसी खिलाड़ी का फिटनेस टेस्ट भारत के बाहर हुआ हो। इस विशेष छूट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और इसे वीआईपी कल्चर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कोहली, जो टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिर्फ वनडे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, काफी समय से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि विराट कोहली ने इसके लिए निश्चित तौर पर बोर्ड से अनुमति ली होगी और फिजियो द्वारा उनकी फिटनेस रिपोर्ट बीसीसीआई को भेज दी गई है।
विराट कोहली को छोड़कर, कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल समेत लगभग सभी बड़े खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में ही फिटनेस टेस्ट दिया है। हालांकि, चोट से जूझ रहे केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और आकाश दीप जैसे कुछ खिलाड़ियों का टेस्ट होना अभी बाकी है। जिन अन्य खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में टेस्ट दिया है उनमें हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल समेत कई नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *