विस अध्यक्ष ने शहीद गौतम को पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ सेक्टर के आतंकी हमले में शहीद हुए कोटद्वार के शिवपुर निवासी वीर शहीद गौतम कुमार के पार्थिव शरीर पर उनके आवास पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में मां भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के वीर कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार हमेशा देश को याद रहेंगे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *