धूमधाम से मनाया विवेकानंद इंटर कलेज में वार्षिकोत्सव

Spread the love

 

पिथौरागढ़। राय बहादुर पूरनलाल साह विवेकानंद इंटर कलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने दीप जलाकर किया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। वार्षिकोत्सव में पहाड़ी गीत, नृत्य, एकल गीत, देशभक्ति, नाटक, कब्बाली, सामूहिक गीत प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने दर्शकों का मन मोहा और खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि विधायक टम्टा ने कहा की विद्या भारती छात्र-छात्राओं को संस्कार व देशभक्ति की शिक्षा देती है। उन्होंने विद्यालय को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस दौरान भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष ष्णानंद चौबे, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पंत सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रणजीत बसेडा, जिला प्रचारक दीपक , विधायक प्रतिनिधि विमल रावल, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवती मेहरा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व विद्यालय के महिपाल सिंह, दीपक भंडारी, पंकज पंत, बृजमोहन पंत, भगवान सिंह, आशा मेहरा, प्रेमा कार्की आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ रमेश चंद्र मौर्य व संचालन बहादुर सिंह ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *