स्वयं सेवियों ने बांटे कपड़े के थैले

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज घमंडपुर की स्वयं सेवियों ने निंबूचौड़ और घमंडपुर में स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान स्वयं सेवियों ने आम जन को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से होने नुकसान को लेकर जागरूक किया। साथ ही लोगों को स्व निर्मित कपड़े के थैले भी वितरित किए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी एकता वर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर इसका हिस्सा बनना चाहिए। प्लास्टिक पर्यावरण के हर तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। हर व्यक्ति पॉलिथीन का उपयोग करके उसे फेंक देते हैं। जिसे आवारा पशु खा लेते है, जोकि उनके स्वास्थ्य के लिए अति हानिकारक होती हैं। प्लास्टिक मिट्टी में भी नही गल पाती। यदि इसे जलाया जाए तो वह वायु को प्रदूषित करती हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एकता वर्मा, कविता सिंह, शोभा तिवारी सहित सभी स्वयं सेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *