Uncategorized

पीपीई किट पहन लिए वर-वधू ने सात फेरे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-शादी से दो दिन पूर्व दुल्हन संक्रमित हो गई थी
अल्मोड़ा। हल्द्वानी हाइवे से सटे मर्नसा गाव में शादी से दो दिन पहले पॉजिटिव आई सीमा का विवाह रुद्रपुर से पहुंचे हरीश के साथ कोरोना गाइड लाईन के साथ ही पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। वर-वधू दोनों ने पीपीई किट पहन कर विवाह के फेरे लिए। यही नही बराती व घराती सभी पीपीई किट में नजर आए। सोमवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे मर्नसा गाव में रुद्रपुर से हरीश सिंह बारात लेकर पहुंचे। शादी से दो दिन पूर्व दुल्हन सीमा संक्रमित पाई गई। वर पक्ष के लोगों ने पीपीई किट में ही शादी करने की हामी भर दी। पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से अनुमति ले सोमवार को विवाह समारोह की तैयारिया शुरू हुई। दुल्हन सीमा पीपीई किट में मंडप में पहुंची तो दुल्हा हरीश पहले से ही पीपीई किट में जीवनसंगिनी का इंतजार कर रहा था। धर्माचार्य भी किट से लैस थे। धर्माचार्य ने वैदिक मंत्रों के बीच दूल्हा- दुल्हन के सात फेरे करवाएं। पीपीई किट में ही दूल्हा- दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दूल्हा पक्ष से बारात में महज पाच और दुल्हन पक्ष से माता-पिता समेत कुल आठ लोग शामिल हुए। दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए बकायदा दूल्हा पक्ष से एक अतिरिक्त वाहन भी साथ लाया गया था जिसमें महज दुल्हन को ही ससुराल विदा किया गया अब दुल्हन को ससुराल ले जाकर होम आइसोलेशन में रहना होगा। सरकारी गाइडलाइन का पालन कराने को राजस्व निरीक्षक भुवन भंडारी, राजस्व उपनिरीक्षक पवन ध्यानी, राजेंद्र गोस्वामी, चौकी पुलिस के हर्षवर्धन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!