सात साल से स्कूल भवन का इंतजार

Spread the love

उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के कलीच गांव में वर्ष 2019 में सड़क निर्माण के दौरान भू-धंसवा होने से प्राथमिक विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे बच्चों को पढ़ने के लिए करीब दो किमी की दूरी तय कर जूनियर हाईस्कूल में जाना पड़ रहा है। इस दौरान जंगल का मार्ग होने के कारण आवाजाही में खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभाग और प्रशासन को लिखित में समस्या बताई गई है लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। कलीच के ग्राम प्रधान चंद्रमोहन बजेटा, पवन रावत, करतार सिंह, महेश रावत, मदन सिंह का कहना है कि वर्ष 2019 में लोनिवि की ओर से गांव को जोड़ने वाली सड़क की कटिंग की गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के भवन के नीचे से भू-धंसाव होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन सात वर्ष बीतने के बावजूद विद्यालय भवन के निर्माण के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। भवन नहीं होने के कारण गांव के करीब 30 छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए दो किमी की दूरी तय कर जूनियर हाईस्कूल में जाना पड़ रहा है। चंद्रमोहन ने कहा कि स्कूल जाते हुए जंगल का रास्ता होने के कारण भय बना रहता है। गत वर्ष भी एक छात्रा की पेड़ की टहनी लगने से मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *