ट्यूबवैल खराब, पानी को तरस रहे वार्डवासी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल किल्लत होने लगी है। डिग्री कालेज के निकट स्थित टयूबवैल की मोटर फूंकने से लोअर कालाबड़ सहित आसपास के क्षेत्र में पेयजल समस्या बनी हुई है। हालांकि, जल संस्थान टैंकरों से पानी की सप्लाई करवा रहा है। लेकिन, भीषण गर्मी में यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।
समस्या को लेकर कालाबड़ क्षेत्र के वार्डवासी बड़ी संख्या में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रीय जन ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी भेजा। वार्डवासी महेंद्र सिंह रावत, भीम सिंह असवाल, बृजमोहन ममगांई ने कहा कि कालाबड़ क्षेत्र में विगत चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप हो रखी है। कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही ट्यूबवैल की मोटर फुंक गई है, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को पानी के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि कई बार पानी की किल्लत की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई है। लेकिन, विभागीय अधिकारी शिकायत का कोई संज्ञान नहीं ले रहे है। वार्डवासियों ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर हरीश खर्कवाल, वीरेंद्र सजवाण, विनोद सिंह, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, सुनील, रमेश चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *