जल संरक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, पदमपुर की ओर से जल जीवन मिशन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके सतत उपयोग के लिए प्रेरित करना है।
रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को जल का महत्व बताते हुए कहा कि “जल है तो जीवन है” और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार गिरते जल स्तर को रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। कहा कि जल को व्यर्थ न बहाएं क्योंकि जल भविष्य और जीवन है। यदि समय रहते जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में पानी का संकट गहरा सकता है। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे दैनिक जीवन में पानी का संयमित उपयोग करें और हर बूंद की बचत करें। रैली में विद्यालय के शिक्षक एवं कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने आसपास के गांवों के मुख्य मार्गों पर “जल है तो कल है” जैसे नारों के साथ लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *