धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, गोल्ड मैडलिस्ट को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर स्थित राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की गोल्ड मैडलिस्ट अंजली रावत को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शशिबाला केष्टवाल व भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड के महाप्रबंधक अमरीश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत विद्याथियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। प्राचार्य हरीश चंद्र, कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार, विमल कुकरेती ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को नशे से दूर रहने की भी सीख दी गई। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हिंदी, गढ़वाली सहित अन्य गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान विश्व विद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली महाविद्यालय की छात्रा अंजली को सम्मानित किया गया। साथ ही पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. अशोक कुमार, डा. गीता रावत, डा. ऊषा सिंह, विमल कुकरेती, डा. गीता रावत शाह, डा. इंदु मलिक, डा. दिवाकर बौद्ध, डा. विनय देवलाल, डा.अनुराग शर्मा, डा. उषा सिंह, डा. कविता अहलावत, डा. अंजू थपलियाल, श्रीमती गीता, डा. दीप्ती मैठाणी, डा. दीपाली रतूडी, डा. आंचल रावत, डा. श्रुति अग्रवाल, भरत सिंह रावत, सुशील पटवाल, जयदीप सिंह नेगी, बलवन्त सिंह रावत, भारत सिंह बिष्ट, किशोर कुमार, आशीष कुमार, शैलेश घनसेला, जयदेव सिंह बिष्ट, आकांक्षा बिष्ट, आशुतोष रावत, सुमन नेगी, संजय कण्डारी, अजय रावत, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *