जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब का स्वर्ण जयंती समारोह 21 जून को मनाया जाएगा। इसको लेकर क्लब के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
मंगलवार को रोटरी क्लब कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। क्लब के चेयरमैन डा. योगेंद्र प्रकाश गिलरा ने कहा कि 21 जून को रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से विदेश भेजे गए 17 लोगों के साथ ही समाजसेवी व पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कोटद्वार व भाबर क्षेत्र में आमजन को अंगदान, नेत्रदान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, रक्तदान व स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। पूर्व चेयरमेन वाईपी गिलरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सह चेयरमैन कमल गुप्ता, अनीत चावला, धनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गोपाल बंसल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ज्योति स्वरूप, कुलदीप अग्रवाल, विपिन बक्शी, शरत चंद्र गुप्ता, विजय कुमार माहेश्वरी, प्रतिभा गुप्ता, दिनेश रस्तोगी, नरेश गोयल, दिनेश चंद्र, अवधेश अग्रवाल, अनिल कुमार भोला, गुरुबचन सिंह, ऋषि ऐरन आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव विजय कुमार ने किया।