मार्ग निर्माण नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग को एलिवेटेड बनाने की मांग को लेकर लोगों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान लोगों ने जल्द मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
लोगों ने चिलरखाल वन चौकी के समीप एकत्रित होकर धरना दिया। लोगों ने कहा कि 12 फरवरी को न्यायालय ने मार्ग निर्माण को हरी झड़ी दिखाई थी। लेकिन, अब तक मार्ग निर्माण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। स्थानीय जनता की सुविधा को देखते हुए मार्ग को एलिवेटेड बनाया जाना चाहिए। जिससे मार्ग पर व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हो सकें। कहा कि उक्त मार्ग निर्माण से ही क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। साथ ही कण्वाश्रम को भी विश्व पटल पर पहचान मिलेगी। धरना देने वालो में रंजना देवी, पुष्पा देवी, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *