निर्माण का भुगतान नहीं होने पर रोष, आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय ठेकेदार रविंद्र सिंह रावत ने एनएच धुमाकोट के अधिकारियों पर उनके द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। कहा कि भुगतान न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को उन्होंने बताया कि उन्होंने एनएच धुमाकोट के अंतर्गत सड़क की क्षतिग्रस्त दीवारों व मलबा सफाई का कार्य किया था। कार्य को पूर्ण हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन संबधित खंड के अधिकारियों ने उन्हें अभी तक भुगतान जारी नहीं किया है। जबकि वे इस संबंध में कई बार एनएच के उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। वर्तमान में बच्चों की स्कूलों में एडमिशन सत्र चल रहा है, लेकिन वे अपने बच्चों का एडमिशन नहीं करवा पा रहे हैं। कहा कि सड़क कार्य के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था, उसकी भी वे किश्त नहीं चुका पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर उनको भुगतान नहीं किया गया तो वे परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठने पर बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *