अतिक्रमणकारियों को चेतावनी, काटे चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने बाजार में पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। साथ ही सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी रेहड़ी-ठेलियों के भी चालान काटे गए।
बुधवार सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली के नेतृत्व में बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, गोखले मार्ग व नजीबाबाद रोड में अभियान चलाया गया। जैसे ही टीम सड़क पर उतरी अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। वह अपना सामान लेकर इधर-इधर दैड़ने लगे। पुलिस टीम के साथ चल रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अतिक्रणकारियों को चेतावनी दी। कहा कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है। पूर्व में चेतावनी के बाद भी कई व्यापारी अपना सामान प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क किनारे तक लगा रहे हैं। कहा कि अब चेतावनी के बाद पुलिस अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। अभियान के दौरान पुलिस ने बाजार आने वाले क्षेत्रवासियों से भी अपने वाहनों को सड़क किनारे सफेद पट्टी के अंदर पार्क करने की अपील की। कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आमजन को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *