उत्तराखंड

मंडलसेरा में गहराया पानी का संकट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। दो-दो नदियों के बीच में बसा बागेश्वर नगर हमेशा ही प्यासा रहता है। गर्मी ने अभी भीषण रूप तक नहीं लिया, लेकिन पानी का संकट गहराने लगा है। मंडलसेरा में इन दिनों सबसे अधिक संकट बना हुआ है। दक्षिणी वार्ड में लगा हैंडपंप एक सप्ताह से खराब है। सूचना के बाद भी जल संस्थान ने इसे ठीक नहीं कराया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मालूम हो कि जल संस्थान ने लाखों रुपये खर्च करने के बाद नगर में बड़ी संख्या में हैंडपंप स्थापित किए। शुरूआती दौर में यह पंप लोगों की प्यास बुझाने में सबसे अधिक कारगर हुए, लेकिन धीरे-धीरे कई हैंडपंपों ने अपना अस्तत्व खो दिया है। कुछ मलबे में दब गए हैं तो कई मरम्मत के अभाव में गायब हो गए। मंडलसेरा क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने वाला हैंडपंप भी इन दिनों खराब हो गया है। इस पंप में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रहती है। मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में दो हैंडपंप खराब है। इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान को दे दी, लेकिन अभी तक विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। महिलाओं का कहना है कि उनके बच्चे स्कूल और पति अफिसों को चले जाते हैं। घर का काम उनके जिम्मे है, लेकिन पानी के अभाव में उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि खराब हैंडपंप को जल्द ठीक नहीं किया गया तो खाली बर्तनों के साथ मंडलसेरा रोड जाम किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में प्रेमा देवी, पुष्पा देवी, तारा देवी, राधा आदि शामिल हैं। इधर जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि खराब पंप ठीक करने के लिए मैकेनिक बुलाया गया है। जल्द पंप ठीक हो जाएंगे। जहां अधिक संकट है वहां टैंकरों से पानी भिजवाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!