एक घंटे की बारिश में दुकानों व राइस मिलों में घुसा पानी

Spread the love

रुद्रपुर। नगर में शाम के समय लगभग एक घंटा हुई मूसलाधार बारिश में जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी मुख्य बाजार की दुकानों व रुद्रपुर रोड स्थित राइस मिलों में घुस गया। जिसके कारण व्यापारियों को समस्या का सामना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन से सड़क किनारे नाला बनाने की मांग की है। शनिवार सांय बारिश के कारण एक घंटे के लिए जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के पानी से सरकारी अस्पताल के सामने जलभराव हो गया। इसके अलावा मुख्य बाजार में महाराणा प्रताप चौक से लेकर डीडी चौक तक व्यापारियों की दुकानों व रुद्रपुर रोड पर राइस मिलों में बारिश का पानी घुस गया। व्यापारियों ने बताया कि सड़क ऊंची होने के कारण पानी उनके प्रतिष्ठानों में घुस रहा है। उन्होंने बरसात से पहले ही सड़क के दोनों ओर नाला बनाने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *