हमने यूक्रेन के सभी सैन्य ठिकाने तबाह कर दिए हैं, व्लादिमीर पुतिन का बड़ा दावा

Spread the love

मास्को, एजेंसी। यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चलाना हमारे लिए बड़ा फैसला था। हमने डोनबास को शांति से हल करने की कोशिश की लेकिन यूक्रेन ने शांति में अड़ंगा लगाया। उन्होंने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के सभी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। ब्रिटेन के मंत्री के बयान पर उन्होंने रूसी सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही कहा कि यूक्रेन पर नो फ्लाई जोन बनाना युद्घ जैसा है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने समाचार एजेंसी स्पुतनिक के हवाले से बताया कि यूक्रेन के साथ मसले को हल के लिए हमने शांति से कार्य करने की कोशिश की लेकिन यूक्रेन ने शांति के कार्यों पर हर बार अड़ंगा लगाया। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर विशेष सैन्य अभियान चलाना एक बड़ा कदम था, हमने युद्घ को टालने की काफी कोशिश की थी लेकिन आखिरकार ये कदम उठाना पड़ा।
यूक्रेन में रूसी सैनिकों के साथ जंग को आज दसवां दिन है। शनिवार को व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया। पुतिन ने कहा कि हमने यूक्रेन के सभी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। ब्रिटेन के मंत्री के बयान के बाद से रूस के सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुतिन ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाना युद्घ के आमंत्रण करने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *