बिग ब्रेकिंग

हम तीन मुख्यमंत्री बदलें या 30, कांग्रेस को क्यों होती है पीड़ा : राजनाथ सिंह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा । उत्तराखंड में आखिरी दिन भाजपा के स्टार प्रचारकों ने जमकर प्रचार किया। शनिवार को मोदी ऊधमसिंह नगर में, रविकिशन खटीमा में व राजनाथ सिंह ने पहाड़ के जिलों में प्रचार किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के लोगों के साथ भेदभाव किया है। बीजेपी ने उत्तराखंड राज्य बनाया। विशेष राज्य का दर्जा दिया। इसको कांग्रेस ने खत्म कर राज्य के लोगों से भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही उत्तराखंड का विकास कर सकती है।
आज सल्ट विधानसभा के खेल मैदान देघाट में बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में राजनाथ सिंह ने जनसभा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले ये कहते हैं कि हमने पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदले। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हम 3 मुख्यमंत्री बदले या 30 उनको पीड़ा किस बात की है। राजनाथ ने पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के कार्यो को भी याद किया। कहा उनकी मौत के बाद पार्टी ने बहुत सोच समझ कर महेश जीना को प्रत्याशी बनाया। कहा कि जीना बेहद ईमानदार और मेहनती हैं। कहा कि आज आप लोगों के बीच कई नेता आ रहे होंगे हो सकता है आपको कई तरह के आश्वासन दे रहे होंगे। उसको पूरा नही करते। किसी भी इंसान की सबसे बड़ी पूंजी उसका विस्वास होता है इसलिए बीजेपी जो कहती है वो उसे पूरा करती है। हमने धारा 370 हटाई, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे लोगों को भारत की नागरिकता दी। राम मंदिर बनाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को पक्का घर, शौचालय, गैस सिलेंडर देने का काम किया।
कोरोना संक्रमण काल में जब लोग बेहद परेशान थे उस वक्त हमारी सरकार ने लोगों को राशन दिया। आयुष्मान भारत योजना एक ऐसी योजना है जो पूरी विश्व में सिर्फ भारत में शुरू की गई है। इससे लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। करप्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ये कहा कि यदि हम दिल्ली से 100 पैसे भेजते हैं तो वह लोगों तक पहुंचने में 15 पैसे होते हैं। लोगों से पूछते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं होता है। हमने करप्शन पर अंकुश लगाना है। यह भाषण देने से कम नहीं होगा। इसके लिए हमको सिस्टम में बदलाव करना होगा। कहा पूरी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास है। लेकिन राहुल गांधी संसद में कह रहे हैं कि गलवान घाटी में भारत के ज्यादा सैनिक मारे गए।
मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि हमारे देश के जवानों पर सवालिया निशान लगा रहे। यह ठीक नहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हम एक माह में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12000 की रकम देंगे। हर ब्लक में एक मंडी खोलेंगे, निर्धन परिवार के मुखिया को 3 हजार की रकम देंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि आप कांग्रेस के छलावे में न आये। कांग्रेस यह नहीं बता पा रही कि यदि उनकी जीत होती है तो उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। हमारी सरकार आने पर हमारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!