चालान से बचने को नहीं जिंदगी बचाने को पहने हेलमेट

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यातायात नियमों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन पुलिस व एआरटीओ विभाग ने आमजन को यातायात के प्रति जागरूक किया। कहा कि वाहन चालकों को चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि जिंदगी बचाने के लिए हेलमेट पहनना चाहिए।
गुरुवार को नजीबाबाद चौराहे से अभिभान की शुरूआत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पठाया। कहा कि यातायता नियमों के उल्लंघन से लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में हमें यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से भी हेलमेट के उपयोग की अपील की। इस दौरान पुलिस की ओर से नजीबाबाद चौराहे से कोतवाली तक यातायात जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *