उत्तराखंड

कर्नल कोठियाल का दिनेशपुर पहुँचने पर स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा बने कर्नल अजय कोठियाल के दिनेशपुर में प्रथम बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। गुरुवार को क्षेत्र के दुर्गापुर एचडी सुरेंद्रनाथ इंटर कॉलेज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कर्नल कोठियाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। महिलाओं ने परंपरागत बांग्ला वस्त्र धारण कर उनको तिलक लगाकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी तेजी से अपने पैर पसारते हुए नजर आ रही है। जिसके चलते विपक्षी खेमे में हलचल मची हुई है। इस बार जनता का मूड सिस्टम में बदलाव का है। जिस तरह पार्टी ने दिल्ली में जनता से जो वादे किए, उनको पूरा किया है। उत्तराखंड में भी आप ने जनता से जो वादा किया गया हैं वह पूरा करेंगे। यहां विस संगठन मंत्री अमरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना विश्वास, सुभाष व्यापारी, सत्येंद्र सिंह, रवि कुमार, डॉ. आनंद विश्वास समेत दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!