कोटद्वार-पौड़ी

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संगठन की मजबूती के लिए करूंगा काम: विनोद नेगी
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस के नवनियुक्त अंतरिम कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी का जिला पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर व संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।
पौड़ी मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। नेगी ने प्रदेश हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में अभी से जुटेंगे। कहा कि पार्टी ने जो उन पर भरोसा जताया है उसके लिए पूरी ईमानदारी और युवा शक्ति से काम किया जाएगा। नई कार्यकारिणी को लेकर नेगी ने कहा कि दीपावली के बाद कार्यकारिणी को भी शक्ल दे दी जाएगी। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकशाल, पूर्व प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, नवल किशोर, कुलदीप रावत, महेश ढौंडियाल, उमाचरण बड़थ्वाल, नीलम रावत, दीपक असवाल, रेखा भंडारी, आशीष नेगी, मोहित सिंह, आस्कर रावत, तामेश्वर आर्य, गिरीश बड़थ्वाल, शिव प्रसाद रतूड़ी, अद्वैत बहुगुणा, कैलाश बिष्ट, वीरेंद्र पंवार, गोपाल नेगी, गौरव सागर, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!