उत्तराखंड

युकां के राष्ट्रीय सचिवाषेंद्र का हुआ स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिवाषेंद्र महर के जिला मुख्यालय पहुंचने पर ढोल नगाडों से उनका स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में बाइक रैली निकाली। महर ने इस दौरान पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
बुधवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवाषेंद्र महर के पिथौरागढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने युकां के विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में ऐंचोली से कांग्रेस कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है,उस पर वे खरा उतरेंगे। यूथ कांग्रेस देश भर में युवाओं की लड़ाई को लड़ेगी। यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो और देश जोड़ो अभियान को लेकर युवाओं को एकजुट किया जाएगा। देश में बेरोजगारी, महंगाई से आम जनता त्रस्त है। बावजूद इसके भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। कांग्रेस हमेशा देश के लोगों की परेशानी को लेकर लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, प्रदेश महासचिव करन सिंह, सांसद प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, मूनाकोट ब्लक प्रतिनिधि जीवन वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, रवि बोहरा, शिवम पंत, आंनद धामी, प्रकाश देवली, मुकेश पंत, पवन माहरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!