उत्तराखंड

महिला ने लगाया तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। खेत से काम करके लौट रही एक महिला ने तीन लोगों पर उसे जबरन कार में बिठा जंगल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के परिजनों ने बनबसा थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर की एक 25 वर्षीय महिला जो पिछले लंबे समय से बनबसा क्षेत्र में खेती करके परिवार का पालन पोषण करती है। आरोप है कि बीते गुरुवार को महिला खेत का काम निपटाकर अपने घर की ओर लौट रही थी। इस दौरान देवीपुरा बनबसा के पास तीन लोग कार के साथ खड़े थे। जिन्होंने महिला से घर तक छोड़ने की बात की। तहरीर में कहा गया है कि विश्वास करके महिला तीनों युवकों संग कार में बैठ गई। महिला के मुताबिक घर की ओर ले जाने के बजाए वह लोग जंगल की ओर उसे ले गए। आरोप है जंगल में तीनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर आधे रास्ते में उसे छोड़ दिया। कहा कि तीनों युवकों ने बात लीक करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी है। एसओ बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि महिला पक्ष की ओर से तीन लोगों पर दुष्कर्म के आरोप की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!