दो बेटियों के साथ नहर में कूदी महिला, इलाके में हड़कंप

Spread the love

विकासनगर। शक्ति नहर के पुल नंबर-1 पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 28 वर्षीय महिला किरन चंदेल अपनी दो मासूम बेटियों के साथ नहर में कूद गई। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए तीन वर्षीय आरवी और तीन माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की। SDRF की टीम भी सर्च अभियान में जुटी हुई है। महिला की पहचान मंडी चौक निवासी किरन चंदेल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम जाखन विन्हार की रहने वाली है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किरन ने वर्ष 2020 में धीरज चंदेल से प्रेम विवाह किया था। पति हैदराबाद में नौकरी करता है और हाल ही में छुट्टी पर घर आया था। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। फिलहाल महिला के नहर में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *