भाजपा में शामिल हुईं महिलाएं
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गुरूवार को देर सायं आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुई। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की ओर से करीब 251 महिलाओं को भाजपा में शामिल कराया गया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा श्रीनगर विधानसभा में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रही हैं।