सशक्त बन देश की तरक्की में योगदान दें महिलाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने महिलाओं से सशक्त बनकर देश की तरक्की में अपना योगदान देने की अपील की। कहा कि आज सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। गुरुवार को प्रेक्षागृह में रजत जयंती पर “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण, राज्य मंत्री मधु भट्ट, जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि हम उत्तराखंडवासी सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस पवित्र भूमि पर ऐसी वीर नारियाँ मिलीं, जिन्होंने अपने संघर्ष, त्याग और संकल्प से प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। कहा कि हर महिलाओं को सशक्त बनकर देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए। कहा कि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं। आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, नीरूबाला खंतवाल, जिला प्रभारी महिला मोर्चा रीता चमोली, मोहन सिंह नेगी, रितु चमोली, सरिता आर्य, हरि सिंह पुंडीर, दीपू पोखरियाल, सौरभ नौटियाल, उर्वशी अग्रवाल, मंजू रावत, मीनाक्षी चौधरी, रजनी बिष्ट, आशा डबराल, अनिता आर्य, सुनीता कोटनाला, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *