कोटद्वार-पौड़ी

दिल्ली तक पहुंचा महिला कांग्रेस का घमासान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-हाईकमान ने भेजे दो राष्ट्रीय समन्वयक
जयन्त प्रतिनिधि। 
पौड़ी। जिला महिला कांग्रेस कमेटी में चल रहा घमासान दिल्ली तक पहुंच गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए हाईकमान ने पौड़ी में दो राष्ट्रीय समन्वयकों को भेजा। समन्वयकों ने दोनों पक्षों से बातचीत की है। हालांकि समन्वयकों ने यहां पहुंचने का कारण 2022 के लिए रणनीति तैयार करना बताया। समन्वयकों ने कहा कि पार्टी सबको जोड़े रखने में विश्वास करती है।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष पद पर घमासान चल रहा है। हाईकमान ने कुछ दिन पूर्व नीलम रावत को महिला जिलाध्यक्ष पद पर दुबारा नियुक्त किया है। जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सरिता नेगी व निर्वतमान जिलाध्यक्ष कमला रावत ने मोर्चा खोला है। नीलम रावत की ताज पोशी से नाराज गुट ने विरोध स्वरूप अपने ही प्रदेश प्रभारी का पुतला भी फूंका था। इस पूरे प्रकरण को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय समन्वयक रेनू सूद व पूजा सकलानी को स्थिति का जायजा लेने पौड़ी भेजा। बुधवार को दोनों समन्वयक यहां पहुंचे और उन्होंनों दोनों पक्षों से बातचीत की। राष्ट्रीय समन्वयक पूजा सकलानी ने बताया कि यह आपसी मामला है। पार्टी का कार्य सबको जोड़ना है। हमारे लिए सब बराबर हैं। हालांकि सकलानी ने यह भी कहा कि उनके यहां आने का मुख्य कारण 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना था। सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की गई है। 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के पक्ष में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!