टिहरी में एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

Spread the love

नई टिहरी। दो सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्व काबीना मंत्री ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगें जायज हैं, वह उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। कहा प्रदेश सरकार को एनएचएम कर्मचारियों की दोनों पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही कर उन्हें वापस काम पर भेज देना चाहिए, जिससे आम जनता को परेशानी न हो। संगठन जिलाध्यक्ष आदित्य पोखरियाल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी लंबे समय सरकार से मांगों के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन जब सरकार ने उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की, तो कर्मियों को कार्यबहिष्कार कर धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से एनएचएम कर्मियों को हरियाणा सरकार की तर्ज पर ग्रेड पे देने और आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति बंद करने की मांग की है। जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही। धरने पर बैठने वालों में संगठन महासचिव दमयंती डबराल, मानवेंद्र नेगी, दुर्गेश कुमार, विजय लक्ष्मी, दीपक कुंवर,ाषभ उनियाल, ओम रमोला, अनिल बिजल्वाण, सुरेश चौहान, डा़ प्रियंका, डा़ हुकम सिंह, डा़ नेहा, सीमा, सुमित भट्ट, सुरेन्द्र थलवाल, सीमा कठैत, त्रिवेणी राणा, रोशनी उनियाल, बिजेंद्र, जया, तनुजा, मधु डोभाल, रेखा, कमला तोपवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *