उत्तराखंड

रोडवेज संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी संगठन का कार्य बहिष्कार रविवार को स्थगित हो गया है। आगामी 11 जनवरी से कार्य बहिष्कार के चलते भवाली डीपो को तीन दिन में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। संगठन अध्यक्ष चन्द्र कांत ने बताया कि वर्षों से कार्य के बावजूद संविदा कर्मी नियमित नहीं हो पाए हैं। इसके चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। आचार संहिता के कारण मुख्यालय से वार्ता के आश्वासन के बाद कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। 11 जनवरी को मुख्यालय में बैठक होनी है। इधर तीन दिनों तक संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते दिल्ली, देहरादून जाने वाली बसें भी फरसौली रोडवेज कार्यशाला में खड़ी रहीं। बीते दिवस डिपो से सिर्फ तीन बसों को चलाया जा सका। एआरएम मनोज दुर्गापाल ने बताया भवाली डिपो में 31 बसें हैं। इससे हर दिन तीन लाख से अधिक आय होती है। कार्य बहिष्कार से निगम के भवाली डिपो को करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!