पीएम मोदी की रुद्रपुर रैली सफल बनाने को जुटे कार्यकता: भौर्याल

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से 2 अप्रैल को रुद्रपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली से प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। इसलिए पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली तक पहुंचाएं। भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तैयारी को लेकर शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ही। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि रैली को सफल बनाना उनकी जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि पीएम मोदी की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रैली को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को रुद्रपुर पहुंचना होगा। बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बिष्ट, भगवान तिवारी, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, भुवन भट्ट, विनीत अग्रवाल, प्रताप सिंह बौरा, हरिमोहन अरोड़ा, लाखन निगल्टिया, विक्रम जंतवाल, किशोर जोशी, अल्का जीना, धीरज पांडे, दीपक सनवाल, राजेंद्र ढैला, मदन जोशी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *