मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

हल्द्वानी(। हल्दूचौड़ में रह रहे एक मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मूल रूप से बरेली के चकधर, भगवतीपुर बरेली निवासी 21 वर्षीय करन पुत्र चंद्रसेन हल्दूचौड़, लालकुआं में रहकर मजदूरी करता था। यहां वह परिवार के साथ किराए में रहता था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात खाना खाने के बाद जब सभी लोग सोने कमरे में गए तो करन ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मजदूर के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर पीड़ित परिवार ने नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *