योगी आदित्यनाथ सरकार ने जारी किया 250 करोड़ का फंड, अब शिक्षा मित्रों खाते में हर माह जाएगा 18 हजार रुपये

Spread the love

लखनऊ , योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट में अनुमोदन के बाद प्रदेश के एक लाख 42 हजार शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय जारी कर दिया है। सरकार ने हर माह उनके खाते में 18-18 हजार रुपये मानदेय के लिए विभाग को 250 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने मार्च में शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपया किया था। अप्रैल से शिक्षा मित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पहले ही मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी कर चुकी है। शिक्षा मित्रों को 11 महीने का वेतन दिया जाता है। सरकार ने जिलेवार जारी फंड की सूची भी जारी की है।
परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने के लिए 250 करोड़ रुपये (25,000 लाख) की धनराशि जारी कर दी है। यह भुगतान एक अप्रैल 2026 से लागू होगा
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *