पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन

Spread the love

विकासनगर। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के पुतले को भी आग के हवाले किया गया। मंगलवार सुबह तहसील के समीप पेट्रोल पम्प पर एकत्र आप कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में पेट्रोल के दाम सौ रुपये पार कर जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। आप नेता गुरमेल सिंह राठौर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। चुनाव के समय जनता को लोक लुभावने सपने दिखाने वाली सरकार ने 35 रुपये पेट्रोल का वायदा किया था। लेकिन, वर्तमान में पेट्रोल सौ रुपये पार कर गया है। जिससे आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है। कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मात्र उद्योगपतियों की सरकार है। जोकि, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता को लूट रही है। लेकिन, सरकार की इन नीतियों को आम आदमी के साथ आम आदमी पार्टी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार की इन जन विरोधी नीतियों का जवाब खुद जनता ही भाजपा को देगी। विधानसभा उपाध्यक्ष दयाराम सिंह ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले महंगाई को कम करने के वायदे किए थे। लेकिन, भाजपा के सत्ता में आने के बाद महंगाई दुगनी हो गई है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। कहा कि यह सिर्फ जुमलेबाजों की सरकार है। प्रदर्शन में संगठन मंत्री मनोज चौधरी, प्रतीक सक्सेना, विधानसभा उपाध्यक्ष गुमान सिंह, सह सचिव सुनील गौतम, ओम प्रकाश, मनोज कुमार, उदय सिंह, विजय सिंह, ऋषभ तोमर, जुबीन तोमर, प्रदीप चौहान, वीरेंद्र चौधरी, समीर सिद्दकी, इंद्रेश कुमार, ओम प्रकाश, अविनाश नौटियाल, रोहित कुमार, कुणाल चौधरी, दारा सिंह, राकेश मल्होत्रा, नरेंद्र सिंह राणा, ओमवीर पुंडीर, नीरज पुंडीर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *