कोटद्वार-पौड़ी

आप ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार पूर्ण रूप से असफल रही है। प्रदेश की जनता मूलभूत समस्याओं के लिए भी तरस रही है।
बृहस्पतिवार को आप कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत व मनोहर लाल पहाड़ी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। मनोहर लाल पहाड़ी ने कहा कि महाकुंभ में कोरोना जांच के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है। जिसमें सरकार भी संलिप्त है। इसलिए इस प्रकरण को जानबूझ कर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। तेजी से जांच के बजाय मामले को घुमाने का प्रयास किया जा रहा है। त्रिलोक सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री अब्बल सिंह रावत, रीना देवी, गिरधर पंवार, ठाकुर सिंह नेगी, राजेंद्र बिष्ट, रजनी देवी, विमला बहुगुणा, सती सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!