Uncategorized

भाजपा प्रवक्ता के बयान की निंदा कर आप ने फूंका भाजपा का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। देवीधुरा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता के विवादास्पद बयान की निंदा की है। विरोध में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता से माफी मांगने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को आप के प्रमुख कार्यकर्ता राजेश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवीधुरा के मुख्य बाजार में भाजपा का पुतला फूंका। यहां पूर्व ग्राम प्रधान रतन सिंह बिष्ट, भगवान सिंह अधिकारी, युवा मोर्चे के लोहाघाट विधान सभा अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जीवन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, विक्रम कठायत, संजय बिष्ट, भास्कर बिष्ट, धीरज बिष्ट, विपिन बहुगुणा आदि शामिल रहे।
टनकपुर-बनबसा में आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की
भाजपा के वरिष्ठ नेता की टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए ‘आप ने टनकपुर और बनबसा में भाजपा का पुतला फूंका। आप प्रवक्ता संगीता शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता से उत्तराखंड की जनता से माफी मांगने को कहा है। उधर, बनबसा में आप प्रभारी रुचि धस्माना की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। यहां नवीन श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, आसिफ, हरीश बोहरा, भास्कर पाटनी, पूजा, तारा सिंह नेगी जिला समन्वयक दीपक भट्ट, दिनेश रावत , नाजरा, कुसुमलता, पूजा देवी, मो. अनीस, उस्मान, नरेश गुप्ता, मीनावती, अरुण कुमार, बसंती, बीना अभिषेक, कन्हैया, निशा, अनीता देवी आदि रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!