बिग ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने विरोध दिवस मनाया। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि इन चार सालों में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। विरोध स्वरूप कार्यकत्र्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला भी फूंका।
बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन चार सालों में एक भी वायदा पूरा नहीं किया। इन चार सालों में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि चार सालों में राज्य सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। राज्य सरकार के चार साल विफलता के साल रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में जिला महासचिव संजना गुजराल, गोपाल सिंह नेगी, तरूण गौड़, निशा, सागर भारती व पवन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!