सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11.130 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2.78 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत गुरुवार तड़के मर्चूला पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी में वाहन सवार युवक और युवती के कब्जे से 11.130 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने असीम उर्फ मुन्ना (22) निवासी कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी, काशीपुर तथा सानिया कालरा (19) निवासी गड़ीनेगी, कुंडा, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल, कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *