चार लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बरेली से स्मैक खरीदकर क्षेत्र में करता था तस्करी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को पुलिस ने ने 35 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक का बाजार भाव चार लाख रुपये बताया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल में संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना के बाद जब पुलिस ने बाइक को रोककर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 35 ग्राम स्मैक बरामद की। युवक की पहचान कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत झूलापुल निवासी महित के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बरेली से स्मैक खरीदकर उसे क्षेत्र के युवाओं को महंगे दामों में बेचता था। बताया कि पुलिस महित का नेटवर्क खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *