उत्तराखंड

अग्निवीर भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ पकड़ा गया युवक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आयोजित अग्निवीर भर्ती में शामिल एक युवक फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में शामिल होने पहुंचा नामिक मुनस्यारी निवासी दीपक सिंह जैमवाल पर शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके प्रमाण पत्रों की जांच की। जांच में उसके पास दो-दो आधार कार्ड, हाइस्कूल की अंकतालिका व जन्म प्रमाण पत्र मिले, जिनमें उसकी जन्मतिथि अलग-अलग अंकित थी। पूछताछ में उसने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए उम्र अधिक होने पर उसने फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!