लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

Spread the love

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस ने देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी की अगुवाई में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। तिकोनिया में एकत्र हुए यूथ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन भी कियाद्य प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू व जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट ने कहा भाजपा सरकार युवाओं पर अत्याचार कर रही है। देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैद्य मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार तत्काल इस्तीफा देना चाहिएद्य पूर्व उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिन्स व प्रदीप नेगी ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता हत्या कांड की सीबीआई जांच से डर रही है। इससे स्पष्ट है कि सरकार के बड़े नेताओं का हाथ है।पुतला दहन करने वालों में आसिफ अली, राधा आर्या, सुहैल, शाहनवाज मलिक, सचिन राठौर, हाजी नाजिम, हाजी इस्लाम उद्दीन, जावेद मिकरानी, निखिल कुमार, रिजवान अंसारी, नाजिम अंसारी, शानू अल्वी, मयंक गोस्वामी, शाकिर अहमद, आयुष नागर, नदीम सैफी, बिलाल खान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *