कोटद्वार-पौड़ी

युवा कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अग्निवरी भर्ती सहित अन्य भर्तियों में अनियमितताओं का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अग्निवीर भर्ती सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितता का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने प्रदेश व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं का शोषण कर रही है।
शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे के समीप सरकार का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती में बरती जा रही अनियमितताओं से युवा बेरोजगारों में निराशा का माहौल है। वे अपने भविष्य के प्रति चिंतित हैं। इससे निराश होकर युवा आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य परीक्षाओं में अनियमितताओं के लगातार सामने आने से युवाओं का आक्रोश है। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवा विरोधी हैं। उनके पास रोजगार की कोई ठोस नीति ही नहीं है। जिस तरह से अग्निवीर भर्ती रैली में अनियमितताएं सामने आ रही हैं, उसको देखते हुए रैली को नये सिरे से आरंभ किया जाना चाहिए। मौके पर अग्निपथ योजना को वापस लेने और भर्ती रैली को नए सिरे से आरंभ करने की मांग की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहने करने वालों में धीरेंद्र सिंह बिष्ट, साबर सिंह नेगी, बृजपाल सिंह, राजा पंवार, पंकज खत्री, शेखर राणा, सौरभ और धीरज बहुगुणा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!