कोटद्वार-पौड़ी

यूथ कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने देश के गृहमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेगासस नामक इजराइली सॉफ्टवेयर खरीद कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, उनके स्टाफ के लोगों, देश के सर्वाेच्च न्यायालय के जजों, चुनाव आयुक्त व देश के अनेक पत्रकारों व मानव अधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी करवा रही थी। कार्यकर्ताओं ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। धरना प्रदर्शन करने वालों में कोटद्वार यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव मनीष चौहान, नगर अध्यक्ष पंकज खत्री, महासचिव अरविंद रावत, बॉबी बिष्ट, गौरव कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, संतोष, मुदित आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!